

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather in Punjab… पंजाब में माैसम करवट ले रहा है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिला है। बीते दिन पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हुई थी और आज भी कई हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। जिससे ठंडी बढ़ने के भी आसार है।
Weather in Punjab… मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संंभावनाएं हैं। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री बना हुआ था, वहीं सोमवार को गिरकर 21 डिग्री और 13 डिग्री पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने 26 नवंबर से बदलाव का अलर्ट जारी किया था और हल्की वर्षा होने का भी अनुमान जताया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


