
जानवर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab Women 1000 monthly Scheme : पंजाब में चुनावी साल के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए महिलाओं के लिए बड़ी योजना की घोषणा कर सकती है। जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को पेश किए जाने वाले राज्य बजट में महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह बजट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेश किया जाएगा।
सरकार का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे छोटे-मोटे खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बन सकें। फिलहाल इस बात पर विचार किया जा रहा है कि यह राशि महिलाओं को हर महीने दी जाएगी या फिर तीन महीने में एक बार (तिमाही)।

Punjab Women 1000 monthly Scheme
सरकार की प्रस्तावित योजना के मुताबिक इनकम टैक्स देने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जो महिलाएं अपना खुद का कारोबार चला रही हैं, उन्हें भी इस योजना के तहत भत्ता नहीं दिया जाएगा।
सरकार का दावा है कि इस योजना के लिए अलग से बजट प्रावधान किया जाएगा। वित्तीय बोझ को संतुलित करने के लिए बजट की अन्य मदों में पुनर्गठन किया जा सकता है। वित्त विभाग के अधिकारी फिलहाल संभावित लाभार्थियों की संख्या और इस योजना पर आने वाले कुल वार्षिक खर्च का आकलन कर रहे हैं।
अनुमान है कि इस योजना से 40 लाख से अधिक महिलाओं को फायदा मिल सकता है। सरकार इस योजना के तहत किसी भी प्रकार की बिचौलिया व्यवस्था को खत्म करते हुए आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से राशि ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है।
Punjab Women 1000 monthly Scheme : योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लागू होने की तारीख से जुड़ी पूरी जानकारी 8 मार्च को बजट भाषण के दौरान आधिकारिक घोषणा के साथ स्पष्ट हो जाएगी। अगर यह योजना लागू होती है, तो इसे चुनावी साल में सरकार का एक बड़ा सामाजिक और राजनीतिक कदम माना जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


