
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): माझा, मालवा और दोआबा को आपस में जोडऩे वाले लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब में इस बार मुख्य रूप से अकालियों के बीच ही तलवारें खिंचीं हुई हैं। परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आए इस लोकसभा क्षेत्र में अब तक दोनों बार यह सीट अकाली दल की झोली में गई। मौजूदा सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा अकाली दल छोड़कर शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) पार्टी बना चुके हैं। शिअद बादल ने बीबी जागीर कौर को यहां से टिकट दिया है, जिन्हें स्थानीय अकाली समर्थक बाहरी प्रत्याशी के रूप में देख रहे हैं। कांग्रेस ने जसबीर सिंह डिंपा को उतारा है जबकि आम आदमी पार्टी ने सीनियर कांग्रेसी नेता शमशेर सिंह दूलो की पत्नी हरबंस कौर दूलो को टिकट दिया है। खडूर साहिब सीट पर मुख्य चुनौती शिअद बादल को ही मिलने वाली है। सभी दलों ने चुनाव प्रचार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को मुख्य मुद्दा बनाया है। अकाली दल बादल इस मामले में बचाव की मुद्रा में है और कांग्रेस को विकास के मुद्दे पर निशाने पर ले रहा है, वहीं टकसाली व पीडीए प्रत्याशी और कांग्रेस की ओर से अकाली दल को बेअदबी के मुद्दे पर घेरने के लिए हर कदम उठाया जा रहा है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

