
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) Bhagwant Mann summoned to Akal Takht : सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब ने एक गंभीर पंथक मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को 15 जनवरी को तलब किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री द्वारा सिख मर्यादा, गुरु परंपरा और दसमवंध (गुरु की गोलक) से जुड़े विषयों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर की गई है।

सिख मर्यादा और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने बताया कि मुख्यमंत्री की कुछ हालिया वीडियो सामने आई हैं, जिनमें वे सिख गुरु साहिबान और 20वीं सदी के प्रमुख सिख शहीद संत ज्ञानी जरनैल सिंह खालसा भिंडरांवाले की तस्वीरों के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक गतिविधि करते दिखाई दे रहे हैं। इन बयानों और कृत्यों से सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।
औपचारिक पत्र भेजा जाएगा
अकाल तख्त साहिब सचिवालय की ओर से मुख्यमंत्री को इस संबंध में औपचारिक पत्र भेजा जा रहा है। जत्थेदार गड़गज्ज ने यह जानकारी तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बाबा टेक सिंह धनौला की मौजूदगी में दी।

Bhagwant Mann summoned to Akal Takht : व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश
अकाल तख्त सचिवालय के प्रभारी बगीचा सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सिख परंपरा के अनुसार उन्हें अकाल तख्त की फसील के समक्ष पेश नहीं किया जा सकता। इसलिए मुख्यमंत्री को 15 जनवरी सुबह 10 बजे व्यक्तिगत रूप से सचिवालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें : जालंधर की महिला सरबजीत कौर पाकिस्तान में गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन कर करवाया था निकाह, आज अटारी सीमा से भेजी जाएगी भारत
यह मामला धार्मिक मर्यादा, पंथक अनुशासन और सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्तियों की जिम्मेदारी से जुड़ा हुआ है। अब सभी की नजरें 15 जनवरी को होने वाली पेशी और उसके बाद अकाल तख्त साहिब के निर्णय पर टिकी हैं।
कमेटी के सचिव से सुने क्या है पूरा मामला, कहा – सरकार कर रही है राजनिती
View this post on Instagram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


