
नई दिल्ली (ब्यूरो) : भाजपा ने लोकसभा से 7 और उम्मीदवारों का ऐलान किया है। आज शाम भाजपा ने दिल्ली से चांदनी चौक से डॉहर्षवर्द्धन, दिल्ली वेस्ट से प्रवेश वर्मा, नार्थ ईस्ट से मनोज तिवारी, साउथ दिल्ली से रमेश विधूड़ी, मध्यप्रदेश के इंदौर से शंकर लालवानी, उत्तर प्रदेश के घोसी से हरिनारायण राजभर के साथ पंजाब की तीन सीटों में से अमृतसर सीट से हरदीप पूरी को मैदान में उतारा है।

होशियारपुर से सोम प्रकाश और गुरदासपुर से सन्नी देओल लड़ सकते हैं चुनाव
बता दें शिअद के साथ गठबंधन के चलते भाजपा के हिस्से में पंजाब से 3 सीटें आती हैं जिनमे से गुरदासपुर और होशियारपुर सीट से प्रत्याशी घोषित होने बाकि है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा गुर्दासपुर से सन्नी देओल और होशियारपुर से सोम प्रकाश को मैदान में उतार सकती है।]]>-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




