
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Work from home In Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण के कारण हालात खराब बने हुए हैं। यही वजह है कि लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत कल से दिल्ली के सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम ज़रुरी होगा। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार को 329 पर बहुत खराब कैटेगरी में बना रहा, जिससे पिछले तीन दिनों से राजधानी में छाए गंभीर प्रदूषण से कुछ सुधार हुआ है। इससे पहले 16 दिनों तक ग्रैप 3 लागू रही, जिसके कारण निर्माण कार्य रुका रहा, इसलिए पंजीकृत और सत्यापित श्रमिकों को 10 000 रुपये का मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है।
– 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य दिल्ली के सरकारी और निजी कार्यालयों में
– दिल्ली में कक्षा 1 से 5 तक ऑनलाइन क्लास, 10वीं और 12वीं छोड़कर हाइब्रिड मोड में कक्षाएं
– ग्रैप 4 के प्रावधानों के तहत निर्माण कार्यों पर रोक, भट्ठी, जनरेटर आदि पर भी पाबंदी लगाई
-10 हजार रुपये का मुआवजा निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत मजदूरों को मिलेगा
-बिना नो पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





