पढ़ें 24 अगस्त से 30 अगस्त 2020 का साप्ताहिक राशिफल, और जानें सभी 12 राशियों के जातकों के लिए क्या कुछ है इस सप्ताह ख़ास
मेष राशि:
गुरु और केतु की पूर्ण दृष्टि आपकी राशि पर है। फलस्वरूप आपके अंदर नए विचारों का उदय होगा और सदविचारों से उन्नति होगी। देह के निचले भाग में कष्ट हो सकता है। किसी भी तरह के नियम तोड़ने से पहले कानून का ध्यान रखें। विषय वासना में रुचि बढ़ेगी। देह में फोड़े-फुंसी, घाव या त्वचा के ज्यादा संवेदनशील होने की आशंका है। अग्नि से इस हफ्ते सतर्क रहें। अपनी कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें वरना हानि की आशंका है। खर्चों पर ध्यान रखें अन्यथा संचित धन में कमी हो सकती है। इस सप्ताह कमाई मध्यम रहेगी। जीवनसाथी से असाधारण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र या परिवार में कोई भी फैसला लेने से पहले सतर्क रहें। सही निर्णय से प्रचुर लाभ होगा। कारोबार में अस्थायी तनाव रहेगा, कुछ दिन बाद सब पहले की तरह हो जाएगा। मित्रों और रिश्तेदारों से वैचारिक टकराव टालें। निवेश से बचें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 3, 9
वृषभ राशि:
इस सप्ताह करियर में सफलता देखने को मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान में प्रचुर वृद्धि देखने को मिलेगी। क्षणिक विपरीत परिस्थितियां निर्मित होंगी पर उनसे आप सहजता से निकट लेंगे। कारोबारी संबंध मजबूत होंगे। विपरीत लिंगी से लाभ हो सकता है। पड़ोसियों से न उलझें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। नाक, कान या गले में कष्ट की हो सकता है। भौतिक आनंद बढ़ेगा। लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। ऑफिस में अधिकारियों के संरक्षण से फायदा होगा। मधुर वाणी से आपके सभी काम बनेंगे। भाई की खुशी से सुख मिलेगा। कोई सहयोगी आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करके आपको आहत करने की कोशिश करेगा। बॉस और ग्राहकों का व्यवहार मानसिक शांति देगा।
शुभ रंग- रूपहला, श्वेत
शुभ अंक-6
मिथुन राशि:
गुरु की दृष्टि आपको जहां अनोखे विचारों से लाभ प्रदान करेगी वहीं केतु की नजर आपकी ह्रदय की गति में आकस्मिक उतार-चढ़ाव प्रदान कर सकती है। बेसिर-पैर की मानसिक चिंता बढ़ सकती है। जलने वाले प्रतिष्ठा को आंच पहुंचाने का असफल प्रयास करेंगे। बढ़ता व्यय माथे पर महीन सिलवटें उकारेगा। आर्थिक स्थिति को संतुलन बनाने के लिए मेहनत करते रहे, अच्छा फल मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आपके स्वभाव की भावुकता का असर आपके पारिवारिक माहौल पर भी पड़ेगा। अंतर्मन में अध्यात्म फलीभूत होगा। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। अल्पकालिक निवेश से हानि हो सकती है इसलिए अभी निवेश न करें। करियर में समय मिश्रित फल फलदायक है। बॉस का अजीब आचरण हैरत में डाल सकता है। मामा या मौसा से जुड़ी नकारात्मक खबर कष्ट दे सकती है। कमाई में यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा।
शुभ रंग- गहरा हरा
शुभ अंक- 1, 5
कर्क राशि:
इस सप्ताह मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। करियर में कई अदभुत अवसर मिलेंगे पर आप उनका पूरा उपयोग नहीं कर सकेंगे। जीवनसाथी की सेहत की चिंता हो सकती है। मित्रों से संभाषण में सतर्क रहें अन्यथा बात का बतंगड़ हो सकता है। सहयोगियों के सहयोग में नाटकीय कमी होगी। मां-बाप का रूग्ण स्वास्थ्य तनाव दे सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। यह सप्ताह निवेश लाभदायक रहेंगे। दूसरे की गलती का ठीकरा आपके सर फूट सकता है। ऑफिस में बॉस से क्षणिक अनबन हो सकता है। भौतिक आनंद में इजाफा देखने को मिलेगा। प्रेमपूर्ण आचरण रंग लाएगा। स्वयं की प्रतिभा सिद्ध करने के नए मौके मिलेंगे। इस सप्ताह प्रतिद्वंदी आपको परेशान कर सकते हैं। समझदारी से कई कठिन उलझनें हल होंगी। परिवार किसी सदस्य का व्यवहार आपको मानसकि कष्ट दे सकता है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक-1, 2
सिंह राशि:
गुरु की पूर्ण दृष्टि से आंतरिक गुणों के प्राकट्य से अदभुत लाभ होगा। केतु की नजर कमर और पीठ के दर्द को जन्म देगी। धर्मार्थ संस्थानों, जेलों, अस्पतालों, पागलखानों और परोपकारी कामों करने से सम्मान में इजाफा होगा। औषधि, रसायन से जुड़े व मनोविज्ञान के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए भी सप्ताह उत्तम है। व्यापार में कम चलने की वजह से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, जिससे उलझन बढ़ सकती है। छोटे भाई-बहनों से जुड़े अच्छे परिणाम से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में तरक्की मिलेगी। संतान की तरफ से इस हफ्ते चिंता बढ़ सकती है। पिछले हफ्ते किया गया कठिन परिश्रम का फल इस हफ्त मिलेगा। किसी भी तरह के उन्माद से बचें। बड़े फैसले से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। दूसरों के काम में किसी भी का दखल न दें, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं।
शुभ रंग- मरुन, लाल
शुभ – 1, 9
कन्या राशि:
इस हफ्ते आकस्मिक आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। करियर और कारोबार मध्यम से बेहतर रहेगा। मानसिक उलझन में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदियों से परेशानी हो सकती है। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे सम्मान में कमी आए। बढ़ते व्यय से परेशानी हो सकती है। आर्थिक व्यवहार में सतर्क रहें अन्यथा हानि की आशंका है। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और किसी भी तरह के वायरस से बचें। संतान की उचित नसीहत से अहम को ठेस पहुंच सकती है। पारिवारिक माहौल मिश्रित फलदायक रहेगा। इस सप्ताह अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। किसी भी प्रकार के जोखिम लेने से बचें। कारोबार में सतर्कता बेहद जरूरी है अन्यथा नुकसान हो सकता है। त्वरित लाभ वाले उपक्रम से हानि हो सकती है। प्रेम पूर्ण आचरण से लाभ होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग में कमी देखने को मिलेगी। आंतरिक कुशलता या किसी हुनर से लाभ और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- हल्का हरा
शुभ अंक- 4,5
तुला राशि:
मंगल की सीधी दृष्टि से साहस और संबल में वृद्धि होगी। पारदर्शी हृदय से बात बनेगी। सादगी और ईमानदारी से दुनिया जीत सकते हैं, इस तथ्य को समझें। कार्यक्षेत्र में कुशलता निखरेगी, जिससे आपको लाभ होगा। बॉस का समर्थन और सहयोग देखने को मिलेगा। कोई पुराना विचार लाभ का कारक बनेगा। सामाजिक हैसियत बढ़ेगी। महिलाओं को माहवारी की अनियमितता से कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके समर्थक भी बढ़ेंगे और टांग खींचने वाले भी। गैरजरूरी संवाद से मुश्किल हो सकती है। परिजनों से संबंध प्रभावित होगा। विपरीत लिंग से आनंद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। किसी भी तरह के विवाद से बचें, अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं। करियर में वाहवाही मिलेगी, जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। किसी के आचरण से आनंद होगा। वादे के बाद भी रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से मन खिन्न होगा।
शुभ रंग- चमकीला सफेद
शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि:
इस सप्ताह महत्वाकांक्षाएं पूरी होने की राह बनेगी। संभाषण क्षमता और बौद्धिकता में वृद्धि होगी। उल्टी परिस्थितियां इस सप्ताह सहसा बेहतर हो जाएंगी। किसी सही कदम से जय जयकार होगी। करियर में झंडा बुलंद होगा, जिससे आपको लाभ होगा। पड़ोसी का आचरण दिल जीत लेगा। जीवनसाथी को भावनात्मक कष्ट हो सकता है। खीज और झुंझलाहट से बचें। परिजनों से उलझे संबंधों में सुधार आएगा। किसी की सही सलाह के गलत क्रियान्वयन से कष्ट बढ़ सकता है। इस सप्ताह कामेच्छा में कमी आएगी। बहन के अविवेकपूर्ण आचरण से ह्रदय को ठेस पहुंच सकती है। किसी विपरीत लिंग से मानसिक शांति मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन बेहतर होगी और कार्य में निपुणता भी बढ़ेगी। इस सप्ताह ज्यादा होशियारी से बचें अन्यथा मुश्किल में बढ़ सकते हैं।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक-1, 9
धनु राशि:
आपकी राशि पर शुक्र की पूर्ण दृष्टि से भौतिक सुख में वृद्धि होगी। राहु की नजर से राजनीतिक उपक्रम में लाभ होगा। आपकी बौद्धिकता में इजाफा देखने को मिलेगा। ऑफिस में वाक्पटुता से सराहना मिलेगी और आदर बढ़ेगा। नए वाहन के खरीदने की योजना बनेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी और राजकीय लाभ होगा। माता का सुख एवं स्नेह मिलेगा। पूर्वजों की संपत्ति से परिवार में विवाद बढ़ सकता है। कारोबार की गति में कमी आएगी। पारिवारिक सुख मध्यम रहेगा और आकस्मिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी, जिससे आपकी ख्याति में इजाफा होगा। व्यापार में बदलाव या परिवर्तन संभव है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। इस सप्ताह आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। भौतिक सुख मिलेगा और नकारात्मक परिस्थिति के टलने से आनंद मिलेगा।
शुभ रंग- हल्दी सा पीला
शुभ अंक- 2,3
मकर राशि:
इस सप्ताह सृजनात्मक क्षमता का विकास होगा। मित्र व सहयोगी अपना वचन नहीं निभाएगें, वह मुकर जाएंगे। आर्थिक समस्याएं मानसिक अशांति का कारक बनेंगी। किसी भी प्रकार के जोखिम से दूर रहें अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। आनंद पर खर्च होगा और सुख बढ़ेगा। दूसरों के विचारों से लाभ होगा। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी और कुशलता निखरेगी। कारोबारी संबंधों में किसी व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मुमकिन हो सकता है। भूलवश गलत फैसले से भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में किसी से बहस न करें अन्यथा आपको ही कष्ट होगा। ऑफिस में कई नए संबंध बनेंगे, जिसका आपको भविष्य में लाभ होगा। कोई पुराना मित्र तनाव दे सकता है। कोई रुका या बिगड़ा काम बनते-बनते पुनः रुक जाएगा और मानसिक अशांति देगा। मामा से जुड़ा अच्छा समाचार मिलेगा। सामर्थ्य में वृद्धि देखने को मिलेगी। किसी करीबी से अस्थायी रूप से संपर्क टूटेगा। किसी की सही सलाह आहत करेगी।
शुभ रंग- हल्का नीला
शुभ अंक-4,6
कुंभ राशि: पुराने कार्य में सफलता मिलेगी
आपकी राशि पर सूर्य की सीधी दृष्टि जहां अधिकार में वृद्धि करेगी, वहीं किसी बड़े व्यक्ति से तनाव भी देगी। बुध की नजर से मानसिक बल मिलेगा और वक्तृत्व कौशल निखरेगा। किसी कार्य के लिए आपका पुराना मित्र काम आएगा और तनाव खत्म होगा। किसी नए उपकरण की प्राप्ति होगी। रचनात्मकता कार्यों में वृद्धि देखने को मिलेगी। किसी पुराने कार्य में आपको सफलता मिलेगी और नए उद्यम से भी लाभ होगा। मन में आशा-निराशा दोनों भाव इस सप्ताह आपके अंदर रहेंगे। किसी परिजन या मित्र से कार्य में व्यवधान आ सकता है। सेहत मध्यम रहेगी पर ठीक न होने का अहसास होगा। किसी के प्रेमपूर्ण आचरण से मन भावुक होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की बेवकूफी से बचें और प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- गहरा नीला
शुभ अंक- 6, 7
मीन राशि: दांपत्य सुख मध्यम फलदायी रहेगा
इस सप्ताह शुभ कर्म संभव हैं और परिवार के प्रति प्रेम बढ़ेगा। कारोबार में बढ़ोतरी के लिए समय उत्तम है, साथ ही चतुराई से फायदा भी होगा। आंतरिक गुणों से सराहना मिलेगी। किसी की टिप्पणी से अंतर्मन आनंदित होगा। करियर में सटीक अनुमान से लाभ होगा। पूर्ण ज्ञान के अभाव में बड़े काम में हाथ न डालें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी और स्वभाव की भावुकता व उग्रता पर नियंत्रण रखें। संतान की तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस हफ्ता आपका सम्मान भी बढ़ेगा और विवाद भी। संग्रह करने की प्रवृत्ति प्रकट होगी। विपरीत लिंगी मित्र से गलतफहमी हो सकती है और कानों में भी कष्ट हो सकता है। दांपत्य सुख मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अतिआत्मविश्वास से बचें। किसी के कारण अनायास मानसिक पीड़ा हो सकती है। कुशलता व समझदारी से कई दूरगामी फायदा देखने को मिलेगा। किसी परिचित से जुड़ी खबर आनंद देगी और आंतरिक क्षमता में विस्तार होगा।
शुभ रंग- गहरा पीला
शुभ अंक- 3
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------