
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Indian Passport Ranking : भारतीय नागरिकों के लिए विदेश यात्रा अब पहले से अधिक आसान हो गई है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत 10 पायदान ऊपर चढ़कर 75वें स्थान पर पहुंच गया है। इस सुधार का सीधा मतलब है कि अब भारतीय पासपोर्ट धारक 56 देशों में बिना वीजा, वीजा-ऑन-अराइवल या ई-वीजा के जरिए यात्रा कर सकते हैं। इससे लंबी वीजा प्रक्रिया, दस्तावेजी झंझट और प्रतीक्षा समय में काफी कमी आएगी।
वीजा-फ्री श्रेणी में एशिया के भूटान, नेपाल, कजाकिस्तान, मकाओ और मलेशिया जैसे देश शामिल हैं। अफ्रीका में मॉरीशस, रवांडा, अंगोला और सेनेगल भारतीयों के लिए आसान प्रवेश प्रदान करते हैं। वहीं कैरिबियन क्षेत्र के बारबाडोस, जमैका, डोमिनिका और ग्रेनाडा तथा ओशिनिया के फिजी, कुक द्वीप और माइक्रोनेशिया जैसे देश भी भारतीय पर्यटकों के लिए खुले हैं। मध्य-पूर्व में कतर भी इसी श्रेणी में आता है।

Indian passport ranks stronger in 2026
इसके अलावा कई देशों ने इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) या ई-वीजा सुविधा दी है, जिससे भारतीय यात्री कुछ घंटों में ऑनलाइन अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। केन्या, सेशेल्स और सेंट किट्स-नेविस इस श्रेणी में प्रमुख हैं। वहीं थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मालदीव और कंबोडिया जैसे देशों में वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा यात्रा को और सरल बनाती है।
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 199 पासपोर्ट और 227 गंतव्यों के आधार पर वैश्विक रैंकिंग जारी करता है। 2026 सूची में सिंगापुर सबसे मजबूत पासपोर्ट के साथ शीर्ष पर है, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर हैं। भारत की रैंकिंग में सुधार को अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता में बढ़ती स्वीकार्यता का संकेत माना जा रहा है। इससे भारतीय पर्यटकों के लिए वैश्विक यात्रा के नए अवसर खुल गए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





