
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Fight in Hotel : शहर के एक मशहूर होटल में पार्टनरों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और होटल परिसर में लात-घूंसे चलने लगे। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान होटल के कुछ स्टाफ सदस्य भी झगड़े में शामिल हो गए, जिससे विवाद और बढ़ गया। मारपीट के दौरान मालिक मरवाहा की पगड़ी उतर जाने की बात भी सामने आई है, जिसे लेकर मामला और संवेदनशील हो गया।
Fight in Hotel Meriton Jalandhar
घटना की पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक व्यक्ति को फर्श पर घसीटते हुए देखा गया है, जबकि बाद में अन्य लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया।
Fight in Hotel : घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल झगड़े के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





