

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 10,000 से कुछ ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं. 16 जून के बाद पहली बार 24 घंटे में इतने कम मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे यानी एक दिन में 10,064 नए COVID-19 केस दर्ज होने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1.058 करोड़ हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 137 मरीज़ों की वायरस की वजह से जान गई है. देश में अब तक वायरस की वजह से 1.52 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


