

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Theft of lakhs from temple: जालंधर के श्री शिवशक्ति माँ बंगलामुखी मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें की दिलबाग नगर एक्सटैंशन में मंदिर में चोर शाम 4.13 पर दाखिल हुए और 5 मिनट के अंदर 4 लाख की नकदी और 6 लाख कैश ले कर फरार हो गए।
मंदिर के पुजारी ने बताया की उन्होंने जैसे देखा चोरों को, तो पकड़ने की कोशिश की गई परन्तु वह चख्मा दे कर भाग निकले उनका पीछा भी करने की कोशिश की गई। चोरी किए गए सामान में माँ बांग्लामुखी का गहना, माँ अकाली, लक्ष्मी-नारायण, दुर्गा माता, शृंगार का सामान, माथा टीका, कॅश अदि लेकर कर चोर फरार हो गए।
मौके पर ही पुलिस को इस चोरी के बारे में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरा खंगालना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बता दें की चोरों को पहले ही पता था की सोना और कैश कहा रखा हुआ है जिसकी वजह से उन्होने इस वारदात को 5 मिंट के अंदर ही अंजाम दे डाला ।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



