
कपूरथला | 6 जनवरी (वीकैंड रिपोर्ट) Kapurthala Band : आम आदमी पार्टी की पूर्व हलका इंचार्ज मंजू राणा के खिलाफ कथित जातिसूचक टिप्पणी को लेकर केस दर्ज करने की मांग पर आज कपूरथला पूरी तरह बंद रहा। वाल्मीकि समाज और अन्य संगठनों के आह्वान पर शहर के विभिन्न बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।
बंद को सफल बनाने के लिए वाल्मीकि समाज से जुड़ी विभिन्न जत्थेबंदियों की एक बैठक बीते दिनों स्थानीय शकंडी मंदिर में आयोजित की गई थी। इस दौरान समाज के नेताओं ने शहरवासियों से बंद को समर्थन देने की अपील की थी।
Kapurthala Band : प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
राष्ट्रीय वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल सभरवाल, कमलेश्वर एजुकेशन ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष चरणजीत हंस, भगवान वाल्मीकि युवा सभा के अध्यक्ष कोमल सहोता और यूथ विंग के अध्यक्ष अर्जन सभरवाल सहित अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की नेता मंजी राणा द्वारा एससी समाज के एक नेता के लिए कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे वाल्मीकि समाज में भारी रोष है।
यह भी पढ़ें : कड़ाके की ठंड का कहर: पंजाब–चंडीगढ़ में शीत लहर और घना कोहरा जारी, अगले 4 दिन और गिरेगा पारा
Kapurthala Band : नेताओं ने कहा कि इस संबंध में वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को मांग पत्र सौंपते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की कथित अनदेखी के चलते उन्हें कपूरथला बंद का कदम उठाना पड़ा।
न्याय मिलने तक आंदोलन की चेतावनी
वाल्मीकि समाज के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





