Weekly Horoscope 21 to 27 May 2023
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के करियर और कारोबार के लिए यह सप्ताह विशेष सफलता और मान-सम्मान को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी कार्य विशेष को बेहतर तरीके से करने के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आपके सीनियर की आप पर पूरी कृपा बरसेगी। कुल मिलाकर आपके भाग्य की वृद्धि होगी तथा धनलाभ होने की पूरी संभावना है। मनचाहे प्रमोशन की शुभ सूचना भी आपको इस सप्ताह प्राप्त हो सकती है। आपको इस सप्ताह आश्चर्यजनक रूप से तमाम बड़ी परेशानियों से मुक्ति मिल जायेगी। कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रशंसा होगी। शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। धन लाभ में वृद्धि होगी।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें।
वृष राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक साबित होगा। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें जैसे मौसमी बीमारी या कोई पुरानी बीमारी उभरने से शारीरिक कष्ट मिल सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक आपको स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। पूर्व में निवेश किए गए धन से लाभ संभव है। इस सप्ताह भी किसी योजना या व्यापार में धन का निवेश करने पर लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। भविष्य में आप इसका बड़ा लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। आपको धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा के मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों का यह सप्ताह हंसी-खुशी बीतने वाला है। इस सप्ताह आपको तमाम तरह के धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी सदस्य को मिली बड़ी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में किसी प्रिय सदस्य के आने से आपकी खुशियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिजनों के साथ अच्छे पल बिताने और पिकनिक-पार्टी के खूब अवसर प्राप्त होंगे। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। आप खुद को चुस्त-दुरुस्त पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह गुडलक लिए है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार का विस्तार करने में कामयाब होंगे। वृष राशि से जुड़े लोगों की बाजार में साख बढ़ेगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही इष्ट-मित्रों की मदद से आपके अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह आप अपने कार्य को बहुत गंभीरता के साथ समय पर करेंगे, जिससे उन्हें अपने सीनियर की तरफ से प्रशंसा और अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में धनागम के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। परिजनों एवं मित्रों का सहयोग आपको पूरे सप्ताह उत्साहित रखेगा। लव पार्टनर के साथ बढि़या ट्यूनिंग बनी रहेगी। खान-पान में लापरवाही न बरतें।
उपाय: प्रतिदिन शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह करियर-कारोबार में तो मनचाही सफलता और लाभ के योग बनेंगे लेकिन रिश्ते-नाते और प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा मुश्किलों भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में भाई-बहन या किसी नाते-रिश्तेदार से वाद-विवाद हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा वर्षों से बने-बनाए संबंध एक झटके में टूट सकते हैं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध अत्यधिक खुशियों भरा रहेगा। संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।