Today Horoscope for 9 June 2021
मेष राशि / Horoscope for Aries
मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन कुशल रहेगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आधे-अधूरे काम पूरे होने की संभावना हैं। घर का माहौल खुशियाँ भरा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। धन संबंधी स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार की जरूरतें पूरी हो सकती है। खास लोगों से जान पहचान होगी, जिसका आगे भविष्य में फायदा मिलेगा।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें नहीं तो काम बिगड़ सकता है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। आपने यदि किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छे से व्यतीत होने वाला है। आप किसी भी प्रकार के झगडे को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। दफ्तर में थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन तनाव भरा रहेगा। मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। व्यापार में घाटा होने की संभावना है। खान-पान में संयम बरतें नहीं तो सेहत खराब हो सकती है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का समय ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें Weekly Horoscope 6 to 12 June 2021 – साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि / Horoscope for Leo
सिंह राशि वाले लोगों को आज अजीब परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप किसी भी काम में लापरवाही ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चे भी ज्यादा हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिलेगी। शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।
Today Horoscope for 9 June 2021
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन उपयोगी होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। पुराने किए गए कामकाज का अच्छा नतीजा मिल सकता है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। आप कोई नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
तुला राशि वाले लोग अपना आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। आपकी रुकी कोई कल्पना बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज कामकाज में ध्यान देना होगा क्योंकि काम को छोड़ मनोरंजन की तरफ आप ज्यादा ध्यान दे सकते हैं, जिससे कई काम अधूरे रह सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की सोच रहे हैं।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
धनु राशि वाले लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। अनुभवी लोगों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
मकर राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलावटी रहेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्य में ध्यान लगाना काफी कठिन हो सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
कुम्भ राशि वाले लोगों का आज का दिन खुशनुमा रहेगा। स्वभाव से प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। आप अपनी सभी कामो को सही समय पर परिणाम दे सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन राशि / Horoscope for Pisces
मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। लॉक डाउन खुलने की वजह से आपकी धन संबंधी स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होती जाएगी। पड़ोसियों के साथ मामूली बहसबाजी होने की संभावना है। आप किसी भी प्रकार के झगड़ो को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------