Today Horoscope for 6 June 2023
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवस्था कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और भावुकता में लिए गए निर्णय के लिए आज आपको पछतावा होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और आवश्यक कार्य को आप प्राथमिकता दें तभी वह पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढाएंगे।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप जीवनसाथी से अपने मन की बात कर सकते हैं। परिवार में आपके मन की इच्छा पूरी होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। सेवा आदि से कार्य से जुड़े लोगों लोग कुछ अच्छा काम करेंगे। आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। आपको विपक्षियो से सावधान रहने की आवश्कता है, नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। मेहनत व लगन से आज आप आगे बढ़ेंगे जिसका आपको पूरा फल अवश्य मिलेगा। आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अत्यधिक मेहनत करें तभी सफलता मिलेगी। आप कार्यक्रम में किसी से भी कोई वादा न करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आज खुशी होगी। आप अपने करीबियों की बात सुनेंगे। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना करें,नहीं तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के लिए आज कोई विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकता है।जो लोग घर से दूर नौकरी कर रहे हैं वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते है।
Today Horoscope for 6 June 2023
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लेना होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आलस्य का त्याग कर आगे बढ़ना होगा। आपको यदि कोई सूचना सुनने को मिले तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। परिवार का कोई सदस्य आपसे सलाह मशवरा करने आ सकता है। भाई व बहनों से आप अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और खुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे। अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान दें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको नौकरी से संबंधित कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी क्योंकि आप अपने ऐशो आराम की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप बहुत ही सोच विचार कर कोई भी फैसला लें। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।अपनों के लिए कुछ बेहतर करने के प्रयास में लगे रहेंगे।व्यापार के लिए आप कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्ते में एक नई ऊर्जा लेकर आने वाला है। आपको आय के एक से अधिक स्त्रोतों से प्राप्त होंगे। आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेंगे। करियर को लेकर आप सक्रियता रखेंगे।आपका मनोबल आज बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक लेनदेन के मामले में आपकी पूरी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको शासन व सत्ता का लाभ मिलता दिख रहा है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। धर्म कर्म के कार्यों से जुड़कर आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोग तैयारी से आगे बढ़ें। आपके घर किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने के कारण पार्टी का आयोजन हो सकता है।
Today Horoscope for 6 June 2023
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में जितनी उम्मीद थी उतना फल न मिलने से आपको खुशी होगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य फोकस बनाएंगे, तभी पूरा हो सकेगा,कार्यक्षेत्र में आपको साथियों के साथ विश्वास बनाए रखना होगा। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------