Today Horoscope for 12 October 2023
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के लिए डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। बुद्धि कौशल से आगे बढ़ेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं। कुछ नए लोगों से आपको मिलने जुलने का मौका मिलेगा। सेवा क्षेत्र में जुड़कर आप अच्छा काम करेंगे। आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांगने आ सकता है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए अध्ययन और आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों से अपने जूनियर को कोई सलाह दे सकते हैं, लेकिन संतान के करियर को लेकर यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आवश्यक मामलों में गति आएगी और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। घरेलू मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए आप कोई निर्णय बिल्कुल ना ले, नहीं तो वह आपको बाद में समस्या देगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपको एक से अधिक संस्थाओं से जोड़ने का मौका मिलेगा। वाणिज्यिक मामलों में आप उत्साह से काम लेंगे, आपके आत्मविश्वास को बल मिलेगा, लेकिन आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन में आज निखार आएगा। आपके कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
Today Horoscope for 12 October 2023
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। व्यापार में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी वाद विवाद की स्थिति में अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी नए काम की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने खर्चो के लिए एक बजट बनाकर चले और अपनी आय के अनुसार ही अपने खर्चे रखें, तभी आप अपने भविष्य में कुछ कर पाएंगे। कानूनी मामलों में आपको कोई समस्या हो सकती है जिससे फायदा आपके विरोधी उठा सकते हैं। निवेश की योजना बना रहे लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी होगी।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। शासन प्रशासन के मामलों में आप आगे बढ़ेंगे और परिजनों से आपकी भेंट होगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप लाभ के अवसरों पर भी पूरा ध्यान लगाएं। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन आप बिजनेस में किसी योजना को पूरी करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और व्यापार में आपको अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करना होगा। विभिन्न गतिविधियों से आप जुड़ेंगे और आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सामाजिक मामलों को आज बल मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप बड़े सदस्यों की मदद लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कामकाज पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा और आप अपने कामों में कुशलता से आगे बढ़ेंगे, लेकिन यदि आप किसी नए काम को करने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें भी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, सभी को जोड़ने में आपको कामयाबी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है और आवश्यक कार्यों पर आप अपने पूरा ध्यान रखें और उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करें। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। करीबियों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
Today Horoscope for 12 October 2023
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा और टीमवर्क के के जरिए काम करने का आपको मौका मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में भी हिस्सा ले सकते हैं और आप आपने कार्यों में शिष्टता से आगे बढ़ेंगे। आपका कोई आवश्यक लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।