Today Horoscope for 11 October 2023
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने बुद्धि और विवेक से किसी निर्णय को लेकर सभी हैरान कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें घर से दूर नौकरी मिल सकती है, लेकिन प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। किसी अजनबी पर आप आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप किसी भूमि वाहन, मकान आदि के खरीदारी की यदि योजना बना रहे थे, तो वह पूरी होगी और आवेश में आकर आपको कोई निर्णय नहीं लेना है। भौतिक विषयों पर आप सावधान रहें। आपको जिम्मेदारी से किसी काम को करने से समस्या आएगी। आप हिम्मत व मेहनत से जिस काम को करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य होंगे।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी और यदि आप अपने कारोबार को लेकर किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। करीबियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में आपने यदि ढील दी, तो भविष्य में वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप व्यस्त रहेंगे। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। धन संपत्ति के प्रयास आज तेज रहेंगे, लेकिन कुछ करीबियों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएगा। सृजनात्मक कार्यों से आप आगे बढ़ेंगे और आपको अधिक मात्रा में धन हाथ लगने से आप अपने जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएंगे। किसी मित्र की ओर से आपको कोई नई सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने खर्चों को अपनी आय के अनुरूप करेंगे, तो ही आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर सकेंगे।
Today Horoscope for 11 October 2023
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में किसी काम में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने कामों में सहजता से आगे बढे़, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी प्रियजन से आपकी लंबे समय बाद भेंट होगी। व्यावसायिक गलतियों को करने से आपको बचना होगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति को लिखा पढ़ी करके लेना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको किसी गलत काम में फंसाया जा सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। बिजनेस में लाभ के अवसरों पर ध्यान देना होगा।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति में एक अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। किसी सरकारी काम में आप ढील ना दें, नहीं तो कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों को गति मिलेगी। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है और यदि आपने आवश्यक कार्य में ढील दी, तो इससे आपके काम लटक सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले करके देंगे। सबको साथ लेकर चलने में आप आगे रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आप अपनी सोच में सकारात्मकति बनाए रखें।
Today Horoscope for 11 October 2023
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी और आप अपने निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। भविष्य में कोई बड़ी समस्या आपके सामने आकर खड़ी हो सकती है।
Follow this link to join my WhatsApp Group