मेष
मेष राशि वाले लोगों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामकाज की बड़े अधिकारी प्रशंसा कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में नए-नए प्रयोग करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है।
मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अचानक किसी बात को लेकर मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आप नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए।
कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। बुद्धि के प्रयोग से आप अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह
सिंह राशि वाले लोगों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।
कन्या
कन्या राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से कर्ज लेना पड़ सकता है। आमदनी में भी कमी आएगी। कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए।
तुला
तुला राशि वाले लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आप कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आमदनी बढ़ सकती है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले लोगों के कार्यस्थल में आज सुधार और परिवर्तन होने की संभावना है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। आपको अपने द्वारा की गई मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। निवेश संबंधित कामों में आप जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। रुके हुए कार्य गति पर आ सकते हैं। आप जोखिम उठाने का साहस करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।
धनु
धनु राशि वाले लोगों का आज मन अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।
मकर
मकर राशि वाले लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। चोट या दुर्घटना होने से बड़ी हानि होने की आशंका नजर आ रही है, विशेष सावधानी बरतनी होगी। लेनदेन में जल्दीबाजी ना करें। आमदनी बनी रहेगी। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें।
कुंभ
कुंभ राशि वाले लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। कारोबार में लाभदायक स्थिति बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-बाहर खुशी का माहौल निर्मित होगा। पैसों के लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा हानि होने की आशंका बन रही है।
मीन
मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। भूमि-भवन से संबंधित कामों में फायदा मिल सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। चारों तरफ से सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मानसिक चिंता और तनाव दूर होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------