

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संक्रमण (Corona infection) से पंजाब में आज सात लोगों की मौत हुई है जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5516 हो गई है।
पंजाब सरकार (Government of Punjab) के देर शाम को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 209 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया जबकि ठीक होने वालों की संख्या 247 रही। महामारी फैलने से लेकर अब तक एक लाख 70 हजार 937 लोग कोरोना संक्रमित (Corona infected) हो चुके हैं। इनमें से एक लाख 63 हजार नौ लोग ठीक हो चुके हैं और इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2412 है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


