मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए जागरुकता बढ़ा रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार लोगों को होम क्वारैंटाइन की मुहर लगा रही है। अमिताभ बच्चन को भी होम क्वारैंटाइन्ड की यह मुहर लगी है, जिसे उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस स्टाम्प में लिखा है- प्राउड टू प्रोटेक्ट मुंबईकर, होम क्वारैंटाइन्ड और 30 मार्च 2020 तारीख डली है। इस ट्वीट में उन्होंने फैन्स से अपील की है- मुंबई में चुनावी स्याही के साथ होम क्वारैंटाइन का स्टाम्प लगने लगे हैं। खुद को सुरक्षित रखें। जागरूक रहें। यदि कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तो खुद…
Author: News Feed
फरीदकोट (वीकैंड रिपोर्ट): बरगाड़ी बेअदबी मामले से सम्बंधित बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं की जांच कर रही एसआईटी के फरीदकोट कैंप आफिस में मंगलवार को सिख प्रचारकों ने बयान दर्ज कराए। भाई हरजिंदर सिंह मांझी व हरजीत सिंह ढपाली समेत चार गवाहों ने कोटकपूरा गोलीकांड केस के संदर्भ में एसआईटी के समक्ष अपने अपने वयान दर्ज कराने पहुंचे। कोटकपूरा गोलीकांड मामले में अब तक पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ व पांच पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया जा चुका है और कुछ और गवाहों के बयान दर्ज किए जाने के चलते संभावना जताई जा रही…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): फॉर्टिस वसंतकुंज के डॉक्टरों ने मुंह को सही आकार देने के लिए पहली बार 3डी-प्रिंटेड जबड़ों का प्रयोग किया। सर्जरी जनवरी में की गई थी। मरीज प्रभजीत को ओरल कैंसर था जिसमें वो अपना आधा दायां जबड़ा खो चुके थे। डॉक्टरों ने सर्जरी करके 3डी-प्रिंटेड जबड़ा लगाया। यह ऐसी पहली सर्जरी थी। प्रभजीत अब वेजिटेरियन, नॉन-वेजिटेरियन और मसाले वाला खाना भी खा रहे हैं। प्रभजीत कहते हैं, मुझे 7 साल पहले ओरल कैंसर हुआ था। ट्रीटमेंट के दौरान दाहिना जबड़ा निकलवाना पड़ा था। 3डी-प्रिंटेड जबड़े लगवाने को लेकर मैं राजी नहीं था लेकिन डॉक्टरों के समझाने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सुप्रीम कोर्ट ने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) मामले में कोर्ट ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनियों पर बकाया राशि का फिर से आकलन (रीएसेसमेंट) करना कोर्ट की अवमानना होगी। जरूरत पड़ी तो हम सभी टेलीकॉम कंपनियों के एमडी को कोर्ट बुलाकर यहीं से जेल भेज देंगे। सरकार ने एजीआर के रीएसेसमेंट की इजाजत दी तो यह धोखा होगा। अगर कंपनियों को सेल्फ एसेसमेंट की इजाजत देंगे तो हम भी इस फ्रॉड में पार्टी बन जाएंगे। यह कोर्ट की प्रतिष्ठा का सवाल है। अदालत ने कहा कि जब टेलीकॉम डिपार्टमेंट की डिमांड मानी जा चुकी है तो…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। विजेताओं को 1.75 लाख रुपए तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बहुत लोग कोविड-19 के लिए टेक्नोलॉजी के जरिए समाधान साझा कर रहे हैं। मैं उनसे @mygovindia पर अपने सुझाव साझा करने की अपील करता हूं। आपका ये प्रयास कई तरह से मदद कर सकता है।’ माय गवर्नमेंट इंडिया के ट्विटर हैंडल @mygovindia के पेज पर दिए चैलेंज में कहा गया है कि स्थानीय रूप से वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए देश के नागरिकों को…
फरीदकोट (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में भी इसके संदिग्ध मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि यहां सिर्फ एक मरीज को छोड़कर बाकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। पंजाब के मोहाली में अब तक 22 लोगों को संदिग्ध माना गया तो वहीं फरीदकोट में मंगलवार (17 मार्च) की रात कोरोना का एक संदिग्ध अस्पताल से फरार हो गया है। पुलिस अब तलाश में जुटी है। फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज फरार हो गया।…
दुबई (वीकैंड रिपोर्ट): यूएई के दुबई कोर्ट ने रविवार को एक भारतीय युवक पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने को लेकर आरोप तय किए। जानकारी के मुताबिक, युवक पर आरोप है कि उसने गर्लफ्रेंड की गला रेतकर हत्या कर दी थी और शव को कार की आगे की सीट पर रखकर 45 मिनट तक शहर में घूमता रहा। इस दौरान उसने एक रेस्टोरेंट पर रुककर खाना भी ऑर्डर किया। इसके बाद वह खुद ही पुलिस स्टेशन गया और मर्डर की जानकारी दी। इस मामले में पीड़ित पक्ष के वकील ने मौत की सजा की मांग की है। पुलिस के मुताबिक,…
न्यूयॉर्क (वीकैंड रिपोर्ट): फिल्म मेकर हार्वे विंस्टीन को न्यूयॉर्क कोर्ट ने यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के दो मामलों में दोषी ठहरा दिया है। बीते 6 हफ्तों से 12 सदस्यीय ज्यूरी मामलों की सुनवाई कर रही है। हार्वे पर 80 से ज्यादा महिलाओं ने आरोप लगाए हैं। उन्हें 11 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। हार्वे को प्रोजेक्ट रनअवे की पूर्व प्रोडक्शन असिस्टेंट मिरियम हाले के बयानों के आधार पर सेक्सुअल असॉल्ट और एक्ट्रेस जेसिका मान के बयानों के आधार पर दुष्कर्म का दोषी ठहराया गया। आरोपी प्रोड्यूसर को 11 मार्च को सजा सुनाई जाएगी, लेकिन तब तक जज जेम्स बुर्के ने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दुनिया भर में जहां इनोवेशन तेज़ी से हो रहा है तो आखिर किचन के गेजेट को कैसे नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। भारत में अब तक कई ऐसे किचन एप्लायंस आ चुके हैं जो खाना बनाने और किचन से जुड़े कामों में काफी मददगार साबित हो रहे हैं। बिल्ट-इन वैक्यूम सीलर खाने को यदि होल्दी तरीके से स्टोर करना है तो वैक्यूम सील किया जा सकता है। अभी तक वैक्यूम सीलर्स अलग से लेने पड़ते थे, जो महंगे भी होते थे। लेकिन अब बिल्ट-इन वैक्यूम सीलर्स मिला करेंगे। इन्हें किचन कैबिन्स या अप्लाएंस में भी लगवाया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस से जुड़े सवाल-जवाब और मदद के लिए केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। इन पर कॉल करके मदद ली जा सकती है। 1075 या 1800112545 नेशनल हेल्पलाइन नम्बर है। इसके अलावा राज्यवार भी हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। राज्यवार हेल्पलाइन नम्बर क्र. राज्य हेल्पलाइन नम्बर 1 आंध्र प्रदेश 0866-2410978 2 अरुणाचल प्रदेश 9436055743 3 असम 6913347770 4 बिहार 104 5 छत्तीसगढ़ 104 6 गोवा 104 7 गुजरात 104 8 हरियाणा 8558893911 9 हिमाचल प्रदेश 104 10 कर्नाटक 104 11 झारखंड 104 12 केरल 471-2552056 13 मध्य प्रदेश 755-2527177 14 महाराष्ट्र 020-26127394 15…
