जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): बीते दिनों पठानकोट चौक के पास बोरी में मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को काबू कर लिया है। उसका प्रेमी फरार चल रहा है। मृतक की पहचान गदईपुर में रहने वाले मजदूर बाबूलाल निवासी गांव जज्झौर जिला सुलतानपुर यूपी के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि बाबूलाल की पत्नी प्रभावती ने अपने प्रेमी राधेश्याम के साथ मिलकर पति की हत्या की और सिर काटकर गांव रंधावा मसंदा में दबा दिया। पुलिस ने सिर को भी बरामद कर लिया है और डीएनए टेस्ट के जरिए दोनों का…
Author: News Feed
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। 15 मार्च को कनिका लंदन में थीं, और वहां से लौटने पर उन्होंने लखनऊ में पार्टी भी दी थी। एक न्यूज चैनल के पत्रकार द्वारा किए गए ट्वीट के बाद यह खबर तेजी से फैली। सोशल मीडिया पर भी कनिका के संक्रमित होने की खबर वायरल हुई और यूजर्स का दावा है कि वे एयरपोर्ट पर बाथरूम में छुपकर कोरोना जांच से बच निकलीं। कनिका और उनके परिवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। Source link
भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट): मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा देने का ऐलान किया। वे राज्यपाल से मिलने निकले हैं। इससे पहले सीएम हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा- मेरे राजनैतिक जीवन के कार्यकाल में कोई मेरे ऊपर ऊंगली नहीं उठा सकता है। आने वाले समय में चुनौतियों का सामने करेंगे। मेरा क्या कसूर है, मुझे 5 साल का मौका जनता ने दिया था। हमारे 22 विधायकों को बंदी बनाया गया। भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया। हमने माफिया के खिलाफ अभियान चलाया। हम प्रदेश के हित के काम करते रहेंगे। 9 मार्च को 16 विधायकों को बेंगलुरु ले…
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट): शुक्रवार को मोहाली जिले में कोरोना की तीसरा केस मिला। फेज 3 की एक बुजुर्ग महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। महिला कुछ समय पहले यूके से लौटी है। उनकी उम्र 69 वर्ष बताई जा रही है। सिविल अस्पताल में ही महिला को रखा जाएगा। महिला के इलाके को सील कर दिया गया है। साथ ही महिला के संपर्क में आए लोगों को भी जांच की जा रही है। एसबीएस नगर (नवांशहर) में हुई इस मौत के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। 70 वर्षीय जिस…
कौंतरपुर (वीकैंड रिपोर्ट): कौंतरपुर के पास गुरुवार शाम चार नकाबपोश युवकों ने माइनिंग ठेकेदार की कैश वैन पर हमला कर 10 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरे मीरथल से कैश वैन का पीछा कर रहे थे। जैसे ही वैन कौंतरपुर दफ्तर के बाहर रुकी, लुटेरों ने दातर के ताबड़तोड़ वार कर कैश बैग लूट लिया और फरार हो गए। थाना नंगल भूर की पुलिस जांच में जुटी है। एसएसपी दीपक हिलोरी, डीएसपी सिटी राजिंद्र मन्हास और डीएसपी (डी) मनिंद्रपाल सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 6 बजे पंजाब माइनिंग ठेकेदार के 3 कर्मचारी मीरथल समेत…
अबोहर (वीकैंड रिपोर्ट): दुबई में हनीमून से लौटे युवक में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। इसके बाद उसे और उसकी पत्नी को सरकारी अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह नवविवाहित जोड़ा 28 फरवरी को दुबई से लौटा था। छह दिन पहले 13 मार्च को युवक का स्वास्थ्य खराब हो गया। उसे बुखार और जुकाम हो गया। पहले परिवार घर में ही दवाई करता रहा। सुधार न होने पर युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक और उसकी पत्नी के सैंपल लेकर बुधवार शाम पीजीआई चंडीगढ़…
ब्राजीलिया (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोनावायरस से निपटने के लिए लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के खिलाफ साओ पाउलो की 4 ओपन जेलों से 1500 कैदी फरार हो गए हैं। मीडिया चैनलों ने रिपोर्ट में बताया कि मोंगागुआ, ट्रेंमेम्बे, पोर्टो फेलिज और मिरांडा पोलिस की जेलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने क्वेरेंटाइन प्रक्रिया के तहत कदम उठाए हैं। इनके कारण कैदी डर गए और फरार हो गए। ब्राजील में अब तक कोरोना वायरस के 234 मामलों की पुष्टि हुई है। महामारी घोषित किए जा चुके कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया…
PM Narendra Modi Address Nation Today on Novel Coronavirus (COVID-19) After Coronavirus Cases In Rise In Mumbai Delhi and Maharashtra मोदी ने कहा- हम कोरोना से बच गए, अभी ये सोचना ठीक नहीं; हमें बचाव के लिए खुद संयम का संकल्प लेना होगा संकट के दौर में घबराएं नहीं, जरूरी चीजों को बेवजह इकट्ठा करने की जरूरत नहीं; जरूरी सामानों की आपूर्ति जारी रहेगी नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संकट को लेकर राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया इस महामारी की चपेट में है। मुझे देशवासियों से एक हफ्ते का वक्त चाहिए। हम कोरोना से बच गए, ये सोचना अभी ठीक नहीं…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस फैलने के मद्देजनर पंजाब सरकार ने सरकारी और निजी बसों के चालन पर रोक लगाने का फैसला किया है। गुरुवार को मंत्री समूह की बैठक में फैसला लिया गया कि रात 12 बजे से सभी सरकारी और निजी बसों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया जाए। टेंपो व्यवस्था को भी बंद किया जाएगा। सचिवालय और सरकारी दफ्तरों में सार्वजनिक व्यवहार पर भी रोक लगा दी गई है। केवल बेहद जरूरी काम से लोग दफ्तर जाएंगे। प्रदेश में मैरिज हॉल और भी बंद कर दिए गए हैं। खाने की होम डिलीवरी जारी रखा जाएगा। कोरोना…
Coronavirus Updates : First Corona Virus Positive Case Found In Chandigarh चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट) : सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती कोरोना की एक संदिग्ध मरीज में बुधवार की रात कोरोना की पुष्टि हुई है। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीजीआई के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट में हुई जांच में पेशेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चंडीगढ़ निवासी महिला रविवार सुबह इंग्लैंड से लौटी थी। सर्दी जुकाम की शिकायत पर उसे जीएमसीएच में सोमवार को भर्ती कराया गया था। अब उसकी हालत सामान्य है। जीएमसीएच 16 में भर्ती दो संदिग्धों की रिपोर्ट…
