चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): इस रक्षाबंधन आपके भाई की कलाई पर जो राखी बंधेगी, वह पूरी तरह से सुरक्षित होगी। कोरोना महामारी के बीच कई बहनों को यह डर है कि अगर उन्होंने डाक विभाग से राखी भेजी तो कहीं राखी के साथ कोरोना का वायरस भी भाई तक न पहुंच जाए। इस डर के चलते बहुत सी बहनें इस रक्षाबंधन राखी भेजने से डर रही हैं लेकिन डाक विभाग ने भाइयों तक कोरोना मुक्त राखी पहुंचाने के सारे इंतजाम कर लिए हैं। ऐसे में बहनों को डरने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग की ओर से हर डाक को सैनिटाइज…
Author: News Feed
लुधियाना में पटरी से उतरी मालगाड़ी को वापस पटरी पर लाने की जुगत में लगा रेलवे का मैकेनिकल विभाग के कर्मचारी। सूचना मिलते ही फिरोजपुर रेल मंडल के ट्रैफिक इंस्पेक्टर आरके शर्मा और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) : लुधियाना के ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना कैसे हुई इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के शीर्ष अधिकारी व गाड़ी की बोगी को दोबारा पटरी पर लाने के लिए रेलवे टीम घटनास्थल पर…
यह फोटो ब्राजील की है। महामारी के समय एक टीचर ने हग किट बनाया है, जिसे पहनकर वे अपने एक छात्र को गले लगा रहे हैं। दुनियाभर में अब तक 6.49 लाख मौतें हुईं, जबकि 99 लाख से ज्यादा ठीक हुए अमेरिका में 43 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक 1.49 लाख लोगों की मौत हुई नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 62 लाख 35 हजार 924 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 99 लाख 35 हजार 184 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 49 हजार 153 की मौत हो चुकी…
चिली की राजधानी राजधानी सेंटियागो के एल-पिनो हॉस्पिटल में हफ्ते में दो बार दिखता है यह नजारा नर्स सिल्वा शाम 6 बजे कोरोना मरीजों के बीच पहुंचकर लेटिन सॉन्ग गाती हैं वीकैंड रिपोर्ट, शाम को 6 बजे ही वॉयलिन का सुरीला संगीत कोरोना मरीजों में कानों तक पहुंचता और उनका तनाव दूर हो जाता है। कुछ समय के लिए ही सही मरीज अपनी बीमारी और स्टाफ थकान को भूलकर राहत महसूस करते हैं। यह नजारा चिली की राजधानी सेंटियागो के एल-पिनो हॉस्पिटल में हफ्ते में दो बार दिखता है। 26 साल की नर्स डमारिस सिल्वा अपनी ड्यूटी खत्म…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी के चलते निजी अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर रोक लगाते हुए पंजाब सरकार ने इलाज का खर्च निर्धारित कर दिया है। इसका एलान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड के संबंध हुई समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद की इलाज से संबंधित यह दरें डॉ. केके तलवार कमेटी ने निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए निर्धारित की है। इसमें आइसोलेशन बेड, आईसीयू में इलाज, अस्पताल में भर्ती होने का खर्च और दाखिल होने के बाद प्रतिदिन का खर्च शामिल हैं। साधारण बुखार जिसमें आइसोलेशन बेड, देखरेख व ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए मरीज…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): ट्राइसिटी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को 51 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें चंडीगढ़ में 16, पंचकूला में 19 और मोहाली में 16 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में जीएमसीएच-32 की नर्सिंग ऑफिसर और सीआरपीएफ के चार जवान भी शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रशासनिक अफसरों समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं। चंडीगढ़ में गुरुवार को जिन 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, उनमें जीएमसीएच-32 की 52 वर्षीय नर्सिंग ऑफिसर समेत मनीमाजरा के एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को पंजाब में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों, विधायकों और आला अफसरों का टेस्ट कराने का फैसला किया गया। इसके तहत बुधवार को कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री के अलावा कुछ मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब भवन में टेस्ट कराया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो अन्य मंत्रियों सुखजिंदर सिंह रंधावा और अरुणा चौधरी ने भी कोविड टेस्ट करवाया, जबकि कुछ ने मंगलवार को ही टेस्ट करवा लिया था। कांग्रेस के दो विधायकों ने भी बुधवार…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। अब यह हवा में घुलकर अब अपना दायरा बढ़ा रहा है। संकट की इस घड़ी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली के साइंटिस्ट डॉ. सम्राट घोष आगे आए हैं। उनके मुताबिक, घरों में मच्छर मारने के लिए प्रयोग किए जाने वाले रैकेट से कोरोना का हवा में एनकाउंटर किया जा सकता है। उन्होंने इसे पोर्टेबल मोबाइल कोरोना डिस्चार्ज बताया है और इसे एबीसीडी यानी एयर बोर्न कोरोना डिस्ट्रायर नाम दिया है। उन्होंने इस संबंध में भारत सरकार को पत्र भी भेजा है। डॉ. सम्राट…
रामा मंडी चौक की है घटना, खौफ के बीच महिला पुलिसकर्मी चालान बुक लेकर भागी जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : रविवार काे कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच एक उत्पाती बंदर ने पुलिस वालों की खूब दौड़-भाग कराई। बंदर ट्रैफिक पुलिस की चालान बुक लेकर काफी देर तक टेबल पर कब्जा करके बैठा रहा। पुलिस को उसे भगाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसी खौफ के बीच मौका पाकर एक महिला पुलिसकर्मी किसी तरह चालान बुक लेकर भागने में सफल रही। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला रामा मंडी चौक का है। रामा मंडी चौक के एक तरफ जालंधर…
Punjab School Education Board cancels 12th open and second pending examinations, results will be declared on the basis of best performing subjects 23 मार्च तक प्रदेश में आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही थी, इसके बाद यह शेड्यूल टलता ही चला गया कुछ दिन पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की ओपन की परीक्षाएं 15 जुलाई के बाद आयोजित किए जाने की घोषणा की थी जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब सरकार ने शुक्रवार को विभिन्न कक्षाओं की लंबित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। अब परीक्षा परिणाम बेहतरीन प्रदर्शन वाले विषयों के हिसाब से…
