Punjab Corona Omicron updates : पंजाब में कोरोना के जानलेवा हालात बन चुके हैं। चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब में कोरोना से मौतों ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को एक ही दिन में कोरोना से 26 रोगियों ने दम तोड़ दिया। वहीं 47 मरीज वेंटिलेटर पर रखे जा चुके हैं। राज्य के मोहाली जिले में हालात बेकाबू हो चुके हैं, जहां एक दिन में 1,196 मरीज मिले। वहीं 5 रोगियों ने दम तोड़ दिया। पटियाला में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। यहां 32.88% की संक्रमण दर से 578 मरीज मिले, लेकिन 7 मरीजों ने दम भी तोड़ दिया।…
Author: admin4dnr
Do Masks Provide Protection ? कोरोना में कई जानकारियों आ रही हैं। कुछ तो बगैर तथ्य और कही-सुनी बातों के आधार पर होती हैं। यह भी अफवाह है कि लंबे समय तक मास्क लगाने से सांस लेने वाली हवा में CO2 का स्तर बढ़ जाता है। मास्क पहनने को लेकर अमेरिकी विशेषज्ञों ने ऐसी गलतफहमी से जुड़े सवालों को दूर किया… संक्रमण के खिलाफ मास्क कैसे काम आता है ? मास्क उचित सांस लेने की सुविधा प्रदान करने के साथ ही व्यक्ति के सांस लेने के मार्ग के संपर्क में आने के लिए हवा की बूंदों को रोककर संक्रमण…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Railway Accident : रेलवे ने करीब 34 महीनों बाद किसी हादसे में यात्री की मौत दर्ज की है। पश्चिमब बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे में कम से कम 7 यात्रियों के मारे जाने की खबर है। 50 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। आखिरी बार किसी रेल हादसे में मौत 22 मार्च, 2019 को दर्ज की गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके त्रिपाठी और डायरेक्टर जनरल (सेफ्टी) घटनास्थल के लिए निकले। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी हालात का…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Modi Ferozepur Rally Cancelled Modi thanks to CM channi पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द होने की वजह सुरक्षा में चूक को बताया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इसकी रिपोर्ट तलब की है। मंत्रालय ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक सामने आई है। उनका काफिला एक फ्लाई ओवर में करीब 15-20 मिनट तक रुका रहा। रैली रद्द होने के बाद जब नरेंद्र मोदी बठिंडा एयरपोर्ट वापस पहुंचे तो उन्होंने भी पंजाब की कांग्रेस सरकार पर तंज कसा। न्यूज एजेंसी एएनआई के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Rail Roko Agitation in Punjab : पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष समिति की तरफ से सोमवार को अपनी मांगों को लेकर पंजाब में चार स्थानों पर शुरू किया गया रेल रोको आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। ठंड में किसान रात भर ट्रैक पर डटे रहे। किसानों ने जालंधर-अमृतसर सेक्शन, जालंधर कैंट-पठानकोट, अमृतसर-खेमकरण व फिरोजपुर में बस्ती टैंका वाली में रेल पटरी पर धरना लगाया हुआ है। रेल रोको आंदोलन के चलते 84 ट्रेनें रद्द हैं, 47 को डायवर्ट किया गया है। 25 ट्रेनें, जिन्हें जिस स्टेशन पर रद्द किया गया है, वहीं से अपने निर्धारित…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Omicron cases in india दुनियाभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron Cases in India) के कारण दहशत का माहौल है। दक्षिण अफ्रीका से लेकर ब्रिटेन तक में ओमीक्रोन के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच, भारत में जनवरी-फरवरी में इस नए वेरिएंट के मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि ओमीक्रोन के मामले में इस दौरान डेल्टा वेरिएंट से भी तेजी से फैल सकता है। डेल्टा से भी तेजी से फैलेगा ओमीक्रोन ? Omicron cases in India एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओमीक्रोन…
Congress Moga rally लुधियाना में चन्नी और सिद्धू इकट्ठा नजर आए थे। चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब में कांग्रेस ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। गुरूवार को CM चरणजीत चन्नी और कांग्रेस प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू की जोड़ी मोगा में रहेगी। कांग्रेस लगातार पंजाब में संगठन और सरकार को एकजुट दिखाने की कोशिश कर रही है। हालांकि इसमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ को भी लाने की कोशिश थी। इसको लेकर पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी उनसे मिले भी थे। हालांकि अभी उनके आने की संभावना कम नजर आ रही है। उनकी जगह अब कांग्रेस विधानसभा स्पीकर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Petition against Baba Ramdev दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि कोरोना महामारी के बीच कथित तौर पर एलोपैथी के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए योग गुरु रामदेव के खिलाफ याचिका सीधे तौर पर खारिज नहीं की जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि कई डॉक्टर संगठनों द्वारा दायर याचिका प्रथम दृष्टया विचारणीय है और इसे प्रारम्भिक चरण में ही खारिज नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की एकल पीठ ने कहा कि वर्तमान चरण में, केवल यह देखने की जरूरत है कि क्या वाद में लगाए गए आरोप विचार करने…
कैप्टन अमरिंदर के बाद सिद्धू अब नए सीएम चरणजीत चन्नी से भी टकरा रहे हैं। जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Now Sidhu and Channi Conflicted : पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की विदायगी के बाद भी कांग्रेस की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। CM बनने के लिए छटपटा रहे नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के बीच की बैठक में बड़ी बात सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो रविवार को बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान सिद्धू का रवैया देख चन्नी ने CM पद छोड़ने की बात तक कह दी। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं।…
पठानकोट (शिव कुमार) : Motorcyclist Truck accident in Pathankot अमृतसर नेशनल हाईवे पर पड़ते गांव खन्नी खुई के पास मोटरसाइकिल सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान बिहार, गया के गोबिंदपुर निवासी शंकर के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान भीखमपुर, बिहार निवासी अनोज ताती और दीलाबाड़ा, जिला नाबादा, बिहार निवासी पप्पू कुमार के तौर पर हुई है। थाना सदर पुलिस ने ट्रक चालक हरियाणा के जिला सिरसा, लोहगढ़ निवासी हरदीप सिंह पर मामला दर्ज किया है। मृतक के दोस्त विकास…
