पढ़ें 31 अगस्त 2020 से 6 सितम्बर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल, और जानें सभी 12 राशियों के जातकों के लिए क्या कुछ है इस सप्ताह ख़ास
मेष:
सप्ताह के आरंभ में आपकी राशि पर गुरु व केतु की पूर्ण दृष्टि है। सदविचारों का उदय होगा। गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। ईर्ष्या की भावना प्रकट होगी। मानसिक रूप से बेचैनी और झुंझलाहट हो सकती है। भावुकता और अनायास क्रोध हो सकता है। वाणी की मधुरता से आनंद प्राप्त होगा। तर्क और बहस में विजय मिलेगी। श्रम का फल ज़रा कम मिलेगा। बड़ी सफलता के लिए कड़ी मेहनत की दरकार होगी। आर्थिक स्थिति मिश्रित रहेगी। व्यर्थ के खर्च हो सकते हैं। वात रोग, उदर कष्ट व उच्च रक्तचाप हो सकता है। छोटी संतान को तनाव हो सकता है। क़ानूनी पचड़ों से बचें। बडे़ भाई बहनों व पिता से रिश्तों पर नकारात्मक असर हो सकता है। अल्पकालिक निवेश से फ़ायदा होगा। किसी बात से अपार खुशी मिलेगी।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक-3, 9
वृष:
अनुभव की धार पैनी होगी और लाभ होगा वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान को लेकर सतर्क रहें। चिन्ता नहीं, चिंतन करें। घमंड न करें। इसकी बात उससे कहने से बात बिगड़ेगी। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में विघ्न आ सकता है। बाद में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। थोड़े से प्रयास से लाभ होगा। लाभकारी अवसर की प्राप्ति संभव है। उत्तम परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में कमी महसूस होगी। जोखिम से लाभ होगा। कल्पनाशीलता बढ़ेगी। विपरीत लिंगी से सतर्क रहें। आपके किसी फ़ैसले का विरोधी व शत्रु भी आदर करेंगे।शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ अंक- 2
मिथुन:
गुरु व केतु की पूर्ण दृष्टि आपकी राशि पर है। लिहाज़ा मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी और सेहत भी नासाज़ होगी। अर्थ व्यय के प्रवाह से पेशानी पर बारीक सिलवटें आ सकती हैं। एंद्रिक सुख मिलेगा। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। किसी विवाद का निपटारा होगा। शत्रु परास्त होंगे। शॉर्टकट द्वारा लाभ से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। हिम्मत से बात बनेगी। पुराने लवर से बिगड़े संबंध सुधर सकते हैं। किसी आवश्यक अनुबंध से बेचैनी हो सकती है। हर मसले पर टीका टिप्पणी से विवाद पैदा हो सकता है। नकारात्मक चिंतन से उलटे फलों की प्राप्ति होगी। रहस्य व गूढ़ साहित्य में रुचि पैदा होगी। समस्याओं के उन्मूलन की राह निकलेगी। विदेशी संबंधों से फ़ायदा होगा। मां को कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- हल्का हरा
शुभ अंक- 5, 6
कर्क:
आज आपका आत्मविश्वास परवान चढ़ेगा। छोटे कष्टों को बढ़ाचढ़ाकर कहने से बचें। भाई के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। मां बाप से संबंध में सावधान रहें। उनसे रूखे व्यवहार से बचें। पदोन्नति की संभावना है। स्थान परिवर्तन या व्यवसाय में बदलाव भी मुमकिन है। अधिक मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें अन्यथा कोई साज़िश संभव है। आर्थिक संभल में कमी महसूस होगी। काम की गति में कमी आएगी। देह के पृष्ठभाग में पीड़ा हो सकती है। अहंकार से हानि हो सकती है। उच्च अधिकारियों के स्वभाव से उलझन हो सकती है। सप्ताहांत में सुख की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक विचारों का उदय होगा। गर्ल फ़्रेंड या बॉय फ़्रेंड से इस हफ़्ते चैन नहीं बेचैनी मिलेगी। उसके नाटकीय व्यवहार से घुटन का अनुभव हो सकता है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 1, 2
सिंह:
महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। मित्रों से सहायता मिलेगी। शेयर बाज़ार में कोई सौदा लाभ का सबब बनेगा। श्रम से प्रचुर लाभ मिलेगा। प्रेम एवं प्रणय संबंधों के आनन्द का समय है। आमदनी बढ़ेगी। आंतरिक क्षमता में वृद्धि होगी और हौसला बढ़ेगा। बॉस का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य वैचारिक भिन्नता से उलझन हो सकती है। नए धंधे की राह मिलेगी। किसी करीबी के कष्टों को देखकर पीड़ा होगी। जीवनसाथी की सेहत नरम रहेगी। चैट समूह में किसी की अनजाने में कही बात कलेजा फाड़ कर रख देगी। रुका हुआ काम बनेगा। शारीरिक बल बढ़ेगा। स्वाभिमान सबल होगा। परिवार में रहकर भी तपस्वी और योगियों के समान जीवन निर्वाह करने की इच्छा प्रबल होगी।शुभ रंग- गहरा लाल
शुभ अंक- 1,2
कन्या:
सदाचार का भाव प्रबल होगा। शत्रुओं को अपने स्नेह से चित्त कर देंगे। इस सप्ताह दूसरों पर नहीं स्वयं पर विजय प्राप्त करने का भाव प्रकट होगा। निवेश लाभ देगा। उच्च पदासीन मित्रों से लाभ होगा। अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। श्वसन व उदर विकार संभव है। मां के लिए सप्ताह शुभ परिणाम नहीं देगा, लेकिन ननिहाल से जुड़े लोगों को आपके भाग्य से लाभ होगा। आकांक्षा पूर्ण होने की राह निकलेगी। एंद्रिक सुख प्राप्त होगा। परिवार में शांति व सदभाव रहेगा। मामूली विघ्न के पश्चात प्रयास सफल होंगे। आत्मबल बढ़ेगा। बौद्धिक बल में इज़ाफ़ा होगा। पीठ पीछे अपनी निन्दा से पीड़ा होगी। मौन से आनन्द मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक-5, 6
तुला:
उच्च पदस्थ लोगों की कृपा मिलेगी। सम्मान प्राप्त होगा। जीवन सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। अल्प प्रयास से आमदनी में बड़ा इज़ाफ़ा संभव है। विपरीत परिस्थितियों से निपटने में सफल रहेंगे। आंतरिक क्षमता का विकास होगा। पदोन्नति संभव है। जीवन उच्च मूल्यों व श्रेष्ठ दर्शन की ओर आकृष्ट होगा। खर्च बढ़ेगा पर जेब पर कोई बड़ा फ़र्क़ नहीं पड़ेगा। व्यवसायियों को नया मौक़ा मिलेगा। ज्ञानी लोगों की वर्चुअल संगति का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि का विकास होगा। लम्बे समय के निवेश से फ़ायदा होगा। सिर के एक भाग में पीड़ा हो सकती है। किसी से अपार संबल मिलेगा। निर्बल जीव-जंतुओं के लिए दया व करुणा की भावना पैदा होगी।शुभ रंग- चमकीला सफ़ेद
शुभ अंक- 6
वृश्चिक:
आंतरिक गुणों में निखार आएगा। अचानक से हानि और लाभ दोनों हो सकते हैं। विवेक से काम लेंगे तो लाभ होगा। कमाई में कमी से तनाव हो सकता है। नरम-गरम सेहत से उलझन होगी। मौलिक विचारों से लाभ होगा। प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें। संतान को सुख मिलेगा। कन्धे व गर्दन में अकड़न हो सकती है। बहन की ख़ुशी से हर्ष होगा। किसी विपरीत लिंगी से सुख प्राप्त होगा। गुप्त शक्तियों से अनावश्यक भय होगा। गूढ़ विधाओं में रुचि होगी। संघर्ष में विजय। बॉस की फटकार और सराहना दोनों मिलेगी। जोखिम न लें। किसी और की मूर्खता से आपको तनाव हो सकता है। वरिष्ठ व्यक्ति के आशीर्वाद से फ़ायदा होगा। रसूख़ बढ़ेगा। नए निवेश में लाभ होगा। आर्थिक संबल मिलेगा। कोई पुराना मित्र काम आएगा। नए संबंधों से फ़ायदा होगा।शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 1, 9
धनु:
शुक्र और राहु की पूर्ण दृष्टि आपकी राशि पर है। आनन्द की वृद्धि होगी। साहस और बल बढ़ेगा। शास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों के सम्पादन की संभावना है। संकल्प से लाभ होगा। भाइयों के सुख से आनंद प्राप्त होगा। सरकार से सम्मान का मार्ग प्रशस्त होगा। लेखन को धार मिलेगी। मितव्ययी रहेंगे। दैहिक दुर्बलता संभव है। प्रशंसा व सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन मिश्रित है। ध्यान रखें, जीवनसाथी से बहस करने से कुछ भी नहीं मिलेगा। सहयोगियों की मेहनत से आपको लाभ होगा। किसी निर्णय से पहले पूर्ण सोचविचार ज़रूरी है। गलत कदम से हानि हो सकती है। व्यय में इज़ाफ़ा हो सकता है। सप्ताहांत में करियर या कारोबार में तनाव होगा। रिश्तेदारों से बिना मतलब उलझन हो सकती है। वायदा कारोबार में आर्थिक लाभ होगा।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 3,9
मकर:
इस हफ्ते आपकी कामना पूर्ण होगी। प्रतिष्ठा पर आंच से परेशान हो सकते हैं। खर्च में वृद्धि होगी और व्यस्तता से थकान हो सकती है। उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। स्वभाव का रूखापन सफलता को प्रभावित करेगा। प्रतिद्वंदी पराभूत होंगे। प्रणय सुख में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। किसी जानने वाले को कष्ट या मृत्यु से दुःख हो सकता है। परिजनों के खट्टे- मीठे प्रेम से सुख और परेशानी दोनों हो सकते हैं। सन्तान के आचरण से आनंद होगा। कोई बिगड़ी बात बनेगी। आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। कीर्ति फैलेगी। यौन कष्ट की आशंका है। मीठी वाणी से लाभ होगा। कान में पीड़ा हो सकती है। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व प्रेमी/प्रेमिका से पुनर्सम्पर्क सुख देगा। पालतू पशुओं को पीड़ा। क्षणिक आवेश से क्षति।
शुभ रंग- गहरा नीला
शुभ अंक- 4
कुंभ:
प्रतिष्ठा में निखार आएगा। आपकी राशि पर सूर्य की सीधी दृष्टि तनाव का सृजन करेगी। वरिष्ठजनों की कृपा मिलेगी। कोई प्राचीन निवेश लाभ देगा। किसी राजनीतिक व्यक्ति का साथ मिलेगा। पिता को तनाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कम बोलने से बात बनेगी। जीवनसाथी के आकर्षण में वृद्धि होगी। विपरीत लिंगियों से तनाव हो सकता है। आंतरिक खुशी में कमी आ सकती है। आध्यात्म में रुचि पैदा होगी। हौसला बढ़ेगा। ग़लत फ़ैसला हानि प्रदान करेगा। जोड़ों में कष्ट हो सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी के सम्मान में कमी का प्रयास न करें अन्यथा बाज़ी उलट जाएगी। किसी प्रतिद्वंदी के मधुर आचरण से बेचैनी हो सकती है। सहकर्मियों की लापरवाही से तनाव हो सकता है। धन की कमी महसूस होगी। आर्थिक क्षति हो सकती है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 4, 6
मीन:
आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। जल्दबाज़ी से बात बिगड़ेगी। मानसिक तनाव का सृजन हो सकता है। प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। परिवार में मत भिन्नता से उलझन हो सकती है। एंद्रिक सुख बढ़ेगा पर मानसिक संताप भी मिलेगा। व्यय में वृद्धि होगी। पुराने सहयोगी काम नहीं आएंगे। हिम्मत बढ़ेगी। किसी की सलाह से लिए गए फ़ैसले से कष्ट हो सकता है। त्वरित लाभ वाले उपक्रम में हानि हो सकती है। कामेच्छा में इज़ाफ़ा होगा। छल-कपट से क्षति हो सकती है। कमाई में कमी होगी। महिलाओं को माहवारी की अनियमितता से कष्ट हो सकता है। पड़ोसियों से न उलझें। अपनी वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। निवेश में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। अकस्मात् हानि से उलझन हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 3, 9
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------