





मुंबई(वीकैंड रिपाेर्ट): रणवीर सिंह ने अपना 34 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोमवार को उन्होंने अपनी पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इसमें दीपिका खिलखिलाते हुए हंस रही थीं।
दीपिका ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणवीर के बर्थ डे केक की तस्वीर शेयर की है। दीपिका ने जिस केक की तस्वीर को शेयर किया, वह रेनबो यानी इंद्रधनुष रंग का केक था। दीपिका ने अपने पोस्ट में लिखा है, कई बार आपके पास केक होता है पर आप उसे खा भी सकते हैं।
और हैशटैग बर्थडे ब्वॉयज बर्थडे केक लिखा था। दीपिका ने रणवीर के बर्थ डे की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की थी। यह तस्वीर रणवीर के बचपन की थी ।रणवीर की यह फोटो कुछ देर में ही इंटरनेट पर वायरल हो गई।
आजकल दीपिका और रणवीर कबीर खान की स्पोर्टस ड्रामा 83 में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी रूमी का किरदार निभा रही हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

