

Sunday founded 6 Corona positive cases in Jalandhar
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : देशभर में करुणा के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं पंजाब में अब तक 234 मामले सामने आ चुके हैं और ताजा खबरों के अनुसार रविवार को जालंधर में 6 नए मामले सामने आए हैं। इन 6 मामलों में 5 केस पंजाब से छपने वाले सबसे बड़े अखबार समूह से संबंधित है जबकि एक बस्ती दानिशमंदा से है।

इनमे से बस्ती दानिशमंदा से एक 65 वर्षीय व्यक्ति है। बाकी पांच व्यक्तियों में 39/M, 42/M, 27/M, 36/M, 29/M हैं। ये सारे राजा गार्डन निवासी जीत लाल के सम्पर्क में थे। इसके बाद शहर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 47 हो गई है। इसके बाद प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


