

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 19 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब के लिए यलो अलर्ट और चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला व आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक वाली बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं गुरदासपुर, पठानकोट, बटाला, अजनाला और डेरा बाबा नानक सहित कई इलाकों में भारी बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर और रूपनगर में भी मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान लगाया गया है। वहीं पटियाला, राजपुरा और लुधियाना समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
Punjab Weather Update : अगले तीन दिनों के लिए विशेष अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 अगस्त को पठानकोट और रूपनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 16 अगस्त को पंजाब के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पठानकोट में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 17 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
तापमान में भी हुई बढ़ोतरी
बारिश की संभावना के बावजूद पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस पटियाला में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखें।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


