
सीपी बोले— पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और समस्याओं के समाधान को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता, कानून-व्यवस्था मजबूत करने में मीडिया की भूमिका अहम
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) DMA meets CP Jalandhar। जालंधर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के प्रधान अमन बग्गा के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक के दौरान शहर की कानून-व्यवस्था, पत्रकारों की सुरक्षा, मीडिया से जुड़े मुद्दों तथा पुलिस-प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
DMA meets CP Jalandhar : बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि पत्रकारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि जालंधर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से पत्रकारों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन हमेशा प्रशासन के साथ सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाती रही है तथा उन्हें विश्वास है कि संस्था से जुड़े पत्रकार भविष्य में भी पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। यदि किसी पत्रकार को किसी भी प्रकार की कठिनाई आती है तो वह सीधे उनके संज्ञान में लाई जाए। प्रत्येक पत्रकार के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
DMA meets CP Jalandhar

इस अवसर पर डीएमए के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह आजाद तथा पैटर्न प्रदीप वर्मा ने पुलिस कमिश्नर को आश्वस्त किया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन लंबे समय से प्रशासन के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करती आ रही है। जब-जब प्रशासन या समाज को आवश्यकता पड़ी, संस्था के पत्रकारों ने पूरी निष्ठा के साथ अपना सहयोग दिया है और भविष्य में भी यह सहयोग निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि DMA सकारात्मक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने के अपने दायित्व का निर्वहन करती रहेगी।
DMA meets CP Jalandhar : वहीं सीनियर उपप्रधान अमरप्रीत सिंह, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी, सेक्रेटरी केवल कृष्ण, जतिन बब्बर, अंकित भास्कर तथा उपप्रधान संदीप वर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में DMA के पत्रकारों ने जिला प्रशासन, पुलिस और समाज के साथ मिलकर विभिन्न स्तरों पर उल्लेखनीय सेवाएं दी थीं। इसके अलावा पंजाब में आई बाढ़ के दौरान संस्था द्वारा कई प्रभावित गांवों में राहत अभियान चलाकर जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्री, कंबल और दवाइयां पहुंचाई गईं। संस्था ने समय-समय पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित कर समाज सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) प्रशासन और समाज के साथ मिलकर जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाती रहेगी।
बैठक में डीएमए के चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह आजाद, पैटर्न प्रदीप वर्मा, सीनियर उपप्रधान अमरप्रीत सिंह, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी, उपप्रधान संदीप वर्मा, सेक्रेटरी जतिन बब्बर, केवल कृष्ण, अंकित भास्कर, मोहित सेखड़ी, कैशियर वरुण गुप्ता, सचिव सौरव खन्ना, कमलजीत (इंचार्ज, करतारपुर), ज्वाइंट सचिव करणदीप सिंह, सचिव साहिल अरोड़ा, ज्वाइंट सचिव अनुराग कोंडल, नितिन कौड़ा, सन्नी भगत, सुशील, ज्योति सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


