
मुम्बई (वीकैंड रिपोर्ट) Rape Threats to Divya Aggarwal : मशहूर अभिनेत्री और रियलिटी शो स्टार दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दिव्या का आरोप है कि रियलिटी शो ‘The 50’ में सह-प्रतियोगी प्रिंस नरूला के साथ हुई बहस के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भयंकर ट्रोलिंग के साथ-साथ रेप की धमकियां मिल रही हैं।
Rape Threats to Divya Aggarwal : क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शो के दौरान एक टास्क को लेकर दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच तीखी बहस हो गई थी। इस दौरान प्रिंस ने दिव्या की गेम रणनीति पर सवाल उठाए, जिसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई।
हालांकि यह विवाद सिर्फ शो तक सीमित नहीं रहा। दिव्या का कहना है कि इस घटना के बाद प्रिंस नरूला के कुछ फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाना शुरू कर दिया।

दिव्या ने सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द
Rape Threats to Divya Aggarwal : दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि उन्हें आलोचना से कोई समस्या नहीं है, लेकिन रेप की धमकियां बेहद डरावनी और अस्वीकार्य हैं।
दिव्या के मुताबिक, उन्हें कई आपत्तिजनक और धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। कुछ संदेशों में यहां तक लिखा गया कि उन्हें पता है वह कहां रहती हैं और कई लोग मिलकर उनके साथ दुष्कर्म करेंगे और उसका वीडियो भी बनाएंगे।
दिव्या ने कहा कि वह आलोचना और नफरत सह सकती हैं, लेकिन इस तरह की हिंसक मानसिकता बेहद खतरनाक है और इससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

क्यों शुरू हुई थी दोनों के बीच बहस?
Rape Threats to Divya Aggarwal : शो के एक टास्क के दौरान प्रिंस नरूला ने दिव्या पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्होंने पूरे शो में केवल एक ही टास्क सही तरीके से पूरा किया है। इसके साथ ही प्रिंस ने यह आरोप भी लगाया कि दिव्या बाहर से एपिसोड देखकर आई हैं और इस गलतफहमी में हैं कि प्रिंस गेम में हावी हो रहे हैं।
इसी बहस के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और सोशल मीडिया पर भी इसका असर देखने को मिला।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


