
टोरंटो (वीकैंड रिपोर्ट)- Canada PR Rules Change : Canada सरकार ने 2026 से अपने Express Entry सिस्टम में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए पांच नई श्रेणियां जोड़ दी हैं। इस कदम का उद्देश्य उच्च कौशल और अनुभव वाले पेशेवरों को प्राथमिकता देना है, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। नई नीति के तहत स्वास्थ्य, शोध, प्रबंधन, परिवहन और रक्षा क्षेत्र से जुड़े अनुभवी उम्मीदवारों को स्थायी निवास (PR) के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
अलग-अलग प्रोफेशन के लिए अलग ड्रॉ
अब डॉक्टर, शोधकर्ता, वरिष्ठ प्रबंधक, पायलट, ट्रक और ऑटो मैकेनिक, विमान तकनीशियन तथा कुशल सैन्य रंगरूटों के लिए अलग-अलग ड्रॉ आयोजित किए जाएंगे। इस बदलाव से खासकर Punjab समेत अन्य राज्यों के पूर्व सैनिकों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कार्यरत युवाओं को बड़ा लाभ मिल सकता है, जो लंबे समय से कनाडा PR का सपना देख रहे हैं।
न्यूनतम अनुभव की नई शर्त
सरकार ने कार्य अनुभव से जुड़ी पात्रता में भी अहम बदलाव किया है। अब न्यूनतम कार्य अनुभव 6 महीने से बढ़ाकर 12 महीने कर दिया गया है। यह अनुभव पिछले तीन वर्षों के भीतर हासिल किया गया होना चाहिए। शोधकर्ताओं के लिए कनाडा में कार्य अनुभव अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे उन्हें आवेदन प्रक्रिया में प्राथमिकता मिलेगी।
Canada PR Rules Change : ट्रेड श्रेणी में भी बदलाव
नई नीति के तहत रसोइयों को ट्रेड श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। अब इस श्रेणी में केवल उच्च कौशल वाले पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी। अस्पतालों, विश्वविद्यालयों, बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ पदों पर कार्यरत उम्मीदवार भी नई श्रेणियों में शामिल होंगे।
इमिग्रेशन सिस्टम में सुधार की दिशा
विशेषज्ञों का मानना है कि इन बदलावों के साथ कनाडा सरकार और अधिक सख्त पात्रता मानदंड लागू करेगी। इसका उद्देश्य केवल योग्य और कुशल उम्मीदवारों को PR देना है, ताकि वे देश की अर्थव्यवस्था और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। यह संकेत है कि कनाडा अब अपने इमिग्रेशन सिस्टम को गुणवत्ता-आधारित चयन प्रक्रिया की ओर ले जा रहा है, जहां हाई-स्किल और अनुभवी पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


