
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) Attack on Punjabi Singer : अंबेडकर नगर इलाके में पंजाबी गायक अमन सहोता पर चार से पांच युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए देर रात उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अमन के सिर की हड्डी के दो टुकड़े हो गए हैं। यहां तक कि उनकी एक आंख पर भी गंभीर चोट आई है। हालांकि पूरी स्थिति का स्पष्ट पता सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। अमन दुगरी इलाके के हिम्मत नगर के निवासी हैं और अक्सर स्टेज शो करते रहते हैं।
Attack on Punjabi Singer Aman Sahota
घटना के संबंध में अमन के दोस्त अर्श कुमार ने बताया कि अमन किसी काम से अंबेडकर नगर गए थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मौके पर मौजूद परिचितों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया। परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।
फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





