
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Politician Murdered in Jalandhar : शहर के पाश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराय की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां हमलावरों ने करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लक्की ओबराय सुबह गुरुद्वारा साहिब के बाहर मौजूद थे, तभी कुछ हमलावर मौके पर आए और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। आसपास के दुकानदारों ने भय के माहौल में तुरंत अपने शटर बंद कर लिए। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया।
Politician Murdered in Jalandhar

घायल अवस्था में लक्की ओबराय को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अन्य निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लक्की ओबराय, जालंधर कैंट की प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी थे।
Politician Murdered in Jalandhar : पुलिस ने मौके से कई खाली कारतूस बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आपसी रंजिश या राजनीतिक कारणों की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।
घटना के बाद जालंधर में तनाव का माहौल है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





