
अटारी सीमा | अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) Indian Woman arrested in Pakistan : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई जालंधर की रहने वाली भारतीय महिला सरबजीत कौर को आज पाकिस्तान सरकार द्वारा भारत को सौंपा जाएगा। यह कार्रवाई अटारी-वाघा सीमा के रास्ते की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, सरबजीत कौर नवंबर महीने में सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ ननकाना साहिब स्थित गुरुधामों की यात्रा पर पाकिस्तान गई थी। इसी दौरान वह जत्थे से अलग होकर लापता हो गई थी। बाद में सामने आया कि उसने पाकिस्तान में नासिर हुसैन नामक व्यक्ति से धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया था और अपना नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया था।
Indian Woman arrested in Pakistan : ननकाना साहिब पुलिस ने किया था गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए ननकाना साहिब पुलिस ने सरबजीत कौर और उसके पति को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। दोनों को जिला ननकाना साहिब के अंतर्गत आने वाले एक गांव से हिरासत में लिया गया था।

आज भारत को सौंपी जाएगी
खबर लिखे जाने तक सरबजीत कौर को पाकिस्तान की वाघा सीमा पर लाया जा चुका है। इस दौरान भारतीय दूतावास की ओर से इस्लामाबाद से उनका इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा उन्हें बीएसएफ के हवाले किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : डेरा प्रमुख राम रहीम 15वीं बार पैरोल पर रिहा, हनीप्रीत पहुंची लेने, कड़ी सुरक्षा में सिरसा रवाना
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इस पूरे मामले को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सीमा पर सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। धार्मिक यात्रा के दौरान घटित इस घटना ने सुरक्षा और प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल सरबजीत कौर की भारत वापसी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


